फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, आज 123 संक्रमित पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। आलम यह है कि अब तक के कोरोना काल में संक्रमण से बचे रहे जिले के प्रमुख कोरोना योद्धा भी संक्रमण का शिकार होने लगे हैं। जिनमें एसएसपी व एसपी सिटी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से एक युवक की मौत हुई है, जबकि 123 संक्रमित मरीज घोषित हुए हैं। वहीं 120 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जारी मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले के एसएसपी, पुलिस अधीक्षक नगर सहित कुल 123 लोग संक्रमित घोषित हुए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी सीडीओ अनुनय झा के अनुसार दोनों अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं। इधर, देर रात परिणाम आने के बाद अन्य मरीजों को चिह्नित कर उनके आइसोलेशन की व्यवस्था में टीमें जुट गई थीं।
बृहस्पतिवार को कुल 3 हजार 463 जांच हुई हैं। अब तक के परिणाम के अनुसार जिले में कुल 7956 मरीज सामने आ चुके हैं और 1504 मरीज सक्रिय हैं। वहीं जेएन मेडिकल कॉलेज में 25 वर्षीय सिकंदराराऊ रोड के एक मरीज की मौत हुई है। एक निजी अस्पताल में भी एक मरीज की मौत की चर्चा है, मगर उसकी देर रात तक पुष्टि नहीं हो सकी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने संक्रमित सूची की पुष्टि करते हुए कोरोना को लेकर लोगों से अपील की है कि वे लगातार सावधानी से रहें और बचाव करते रहें। अपने रोग को छिपाएं नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें