जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में आग लगने के बाद सफाई करता मजदूर।
- फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के लैब में लगी आग में एसी, कंप्यूटर और प्रिंटर जल गए हैं। मरीजों की कुछ रिपोर्ट भी नष्ट होने की आशंका है। लखनऊ से इंजीनियर द्वारा सर्वर चेक करने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के लिए मरीजों को मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भेजा जा रहा है।
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के लैब में सोमवार शाम को आग लग गई थी। इसकी वजह से मंगलवार को जांच कार्य ठप पड़ गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। इंडोर एवं ओपीडी के मरीजों को भी महिला चिकित्सालय में भेजा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि आग से एसी, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं सर्वर को नुकसान हुआ है। पूरा कमरा धुआं के कारण काला पड़ गया है, जिसे साफ कराया जा रहा है। लैब की 21 दिसंबर 2020 तक की रिपोर्ट शासन के पास चली गई है। इसके साथ ही 9 जनवरी 2021 तक की साप्ताहिक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। 10 जनवरी को रविवार था। 11 जनवरी की रिपोर्ट कंप्यूटर व सर्वर पर है। लखनऊ से इंजीनियर के आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि जांच से संबंधित कुछ दिक्कते आ रही है, जिसका समाधान कर दिया गया है। मरीजों की जांच मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भेजकर कराया जा रहा है।