फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला मसानी में गत्ता फैक्टरी में लगी आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेडकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी के घनी आबादी वाले लक्ष्मणपुर में एक मकान में संचालित गत्ता फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। तंग व घने इलाके में दमकल के पहुंचने में भी देरी हुई। किसी तरह पहुंची तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी मालिक के अनुसार लाखों का रुपये के माल जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के संगम विहार निवासी राहुल प्रताप सिंह पुत्र वीरपाल सिंह की लक्ष्मणपुर में रामेश्वर दयाल गुप्ता के दो मंजिला मकान में किराये पर गत्ता फैक्टरी संचालित है। नीचे के तल पर मशीनें लगीं हैं और दूसरे तल पर गोदाम है। राहुल के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे फैक्टरी के पास रहने वाले लोगों ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो नीचे के तल पर आग की लपटें उठ रहीं थीं। सूचना पर आई दमकल की तीन गाड़ियों और थाना पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया।
आग में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। राहुल के अनुसार फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्टरी में कोई मजदूर मौजूद नहीं था। वरना घटना बड़ी हो सकती थी। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में रहे। सीएफओ विवेक शर्मा के अनुसार आबादी के बीच रिहायसी इलाके में यह फैक्टरियां गलत तरीके से संचालित हैं। आग शार्ट सर्किट से लगी है। इसमें जांच के आधार पर संचालक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आग लगने से इलाके में मची अफरातफरी
पेपर फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले खुद ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इलाके में आग फैलने की आशंका के चलते लोगों ने बच्चों और महिलाओं को घरों से बाहर निकाल लिया। हालांकि दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें