फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में गत्ता फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

Sat, 31 Oct 2020 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
गत्ता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र के पला रोड पर शुक्रवार रात एक गत्ता फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि घटना के समय फैक्टरी बंद थी। सुबह लोगों को आग की जानकारी हुई तो खबर देकर पुलिस व दमकल को बुला लिया गया, तब जाकर एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। 
विज्ञापन


खिरनी गेट चौकी निवासी नितिन माहेश्वरी की पला रोड पर गत्ता फैक्टरी है। लॉकडाउन के बाद से फैक्टरी में काम नहीं हो रहा था। शुक्रवार को यहां गत्ते व पैकिंग का सामान रखवाया गया था। 

रात में किसी समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  सुबह करीब छह बजे लोगों ने धुआं देखा तब पुलिस को खबर दी। खबर पर मालिक भी आ गए। तब तक काफी सामान जल चुका था।  दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें