फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारसौल पर ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सारसौल टीवीएस शोरूम के पास शुक्रवार रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इस दौरान जगार होने पर आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग में काफी नुकसान हुआ है। वहीं आग से नुकसान देख दुकान स्वामी बीमार हो गया, जिसे अस्पताल में भाती कराया गया है।
विज्ञापन

नई बस्ती गली नंबर चार निवासी कुलदीप सचदेवा की यह ऑटो पार्ट्स की दुकान है। रात करीब 12 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कुछ ही देर में आग की लपटों से पूरी दुकान घिर गई। आसपास होटल ढाबों और घरों पर मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मच गया और खबर देकर दमकल बुला ली गई।
एक-एक कर पहुंची तीन दमकलों की मदद से दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच खबर पर दुकान स्वामी कुलदीप सचदेवा भी परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए थे, जो आग व नुकसान देखकर बेसुध हो गए। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि आग में काफी नुकसान हुआ है। कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन अनुमान शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें