फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: देर रात अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एएमयू छात्रों के फ्लैट में लगी आग, हजारों का सामान जला

Fri, 26 Dec 2025 10:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फ्लैट में एएमयू में पढ़ने वाले छात्र हम्माद और उनके साथी रहते हैं। रात करीब 9:30 बजे हम्माद और उनके साथी किसी काम से फ्लैट से बाहर चले गए, तभी किसी तरह से फ्लैट में आग लग गई।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड पर 25 दिसंबर देर रात ऐश प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर लगी आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


बन्नादेवी फायर सर्विस स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रोड स्थित ऐश प्लाजा की चौथी मंजिल पर फ्लैट में एएमयू में पढ़ने वाले छात्र हम्माद और उनके साथी रहते हैं। 25 दिसंबर रात करीब 9:30 बजे हम्माद और उनके साथी किसी काम से फ्लैट से बाहर चले गए, तभी किसी तरह से फ्लैट में आग लग गई। इसकी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को मिली तो वहां खलबली मच गई। 

आग की सूचना पर अपार्टमेंट स्वामी आजाद और गयासुद्दीन भी मौके पर आ गए। पहले आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता न मिली तो सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई और लगी आग पर काबू पा लिया। आग लगन से सोफा और अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, फिर भी इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें