तालानगरी के पैंठ बाजार के निकट प्रशासनिक अनुमति के बाद नुमाइश दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगी। नुमाइश में वयस्कों के लिए बड़े झूलों, नाव और डिस्को झूला के साथ साथ छोटे बच्चों के लिए छोटे झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
नुमाइश प्रभारी समीर ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में नुमाइश का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा, अभी महज 20 से 25 दुकानें आ सकी हैं, अगले दो तीन दिन में 40 - 50 दुकानें और आ जाएंगी। इसके बाद नुमाइश विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। प्रशासन से 15 जनवरी तक आयोजन की अनुमति मिली है। वहीं स्थानीय बच्चों में झूले देखकर खासी उमंग है, काफी बच्चे नुमाइश शुरू होने से पहले ही झूला झूलने पहुंच रहे हैं। तालानगरी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बाइक चोरी की रोकथाम के लिए नुमाइश प्रभारी को पार्किंग बनाने और सुरक्षा कर्मी रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि नुमाइश में आने वाले लोगों के वाहन सुरक्षित रह सकें।