फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में लगी आग, कंप्यूटर, दस्तावेज, एसी, चार अलमारी, और केबिन जले

Thu, 30 Mar 2023 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आग एसबीआई मुख्य शाखा के सर्वर रूम में लगी है। हालांकि रामनवमी का अवकाश था, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण स्टाफ बैंक के अंदर काम कर रहा था। तभी अचानक आग लगने और धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा में आग लगने से उठता धुआं - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस के घंटाघर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग से पूरा परिसर घिर गया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन से ठीक एक दिन पहले आग लगने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि आधा दर्जन दमकलों ने पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि दोपहर में रामनवमी के अवकाश के बाद  भी स्टाफ वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन से एक दिन पहले काम कर रहा था। रिकार्ड मिलान का काम जारी था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे अचानक पिछले हिस्से में स्थित मुख्य सर्वर रूम में तेज धमाके के साथ बैटरी फटने की आवाज आई। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में आग परिसर में फैलने लगी और धुआं उठने लगा। दूर दूर तक धुआं बैंक के बाहर देखा जाने लगा। कुछ ही देर में सूचना पर बैंक के तमाम अधिकारी, पुलिस व आधा दर्जन दमकल पहुंच गईं।

इस दौरान पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। धुआं अधिक होने के कारण ऑक्सीजन व ब्रीदिंग किट के साथ दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आग में काफी संख्या में कंप्यूटर, दस्तावेज, एसी, चार अलमारी, और केबिन जले हैं। आग का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। इस सूचना पर सीओ तृतीय शिव प्रताप सिंह, एडीएम वित्त आदि भी पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


बन्नादेवी फायर स्टेशन प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अनुसार आग सर्वर रूम में शार्ट सर्किट से लगना शुरू हुई है। आग पांच घंटे के प्रयास में बुझा ली गई। बाकी जांच जारी है। वहीं बैंक प्रबंधन का कहना है कि आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें