फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल कॉलेज में केबल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में बुधवार दोपहर आरडीए कैंटीन के पीछे बिजली के केबल में अचानक आग लगने से मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। वार्ड में मौजूद मरीजों को एहतियातन बाहर निकाला गया। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन



घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है। आरडीए कैंटीन के पीछे से गुजर रहे बिजली की केबल में अचानक आग लग गई। केबल से धुआं और आग उठती देख आसपास मौजूद मरीजों और तीमारदारों में बेचैनी बढ़ गई। सूचना पर कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। आग फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया। एहतियात के तौर पर वार्ड नंबर-10 के मरीजों को बाहर निकाला गया। करीब 50 मीटर बिजली की केबिल झुलस गई।

पुरानी वायरिंग बनी वजह, अब बदली जाएगी
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि आग बढ़ने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया था। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें एहतियातन दूसरे स्थान पर भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि वायरिंग पुरानी हो चुकी है, जिसे जल्द बदलवाया जाएगा। आग बुझाने में तत्परता दिखाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें