फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

Mon, 16 Nov 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गली में जलता सिलिंडर  - फोटो : samvad
विज्ञापन
रतरोई गांव में रविवार शाम करीब साढ़े बजे एक घर में खाना बनते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे खाना बना रहीं विधवा संतोषी देवी पत्नी स्व. भूरे सिंह झुलस गईं। ग्रामीणों ने उन्हें गंगीरी चौराहा स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं परिजन ने जलता हुआ सिलिंडर हड़बड़ी में घर से निकालकर बाहर गली में फेंक दिया। इससे गली में आसपास घरों के लोग सिलिंडर फटने की दहशत में पत्नी-बच्चों सहित अपने-अपने घर छोड़कर दूर भाग गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस के साथ दमकल ने शाम करीब सात बजे सिलिंडर में लगी आग बुझाई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने घर लौटे।
बताते हैं कि जिस समय सिलिंडर में आग लगी घर पर संतोषी देवी के अलावा उनकी बेटा-बेटी मौजूद थे। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दमकल ने सिलिंडर में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें