कंटेनर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : samvad
गांव लालपुर नगला में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर में आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में रखी कबाड़ की प्लास्टिक जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल ने पहुंचकर आग को बुझाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लालपुर नगला निवासी नरसिंह पाल सिंह कंटेनर चालक है। वह उड़ीसा से कंटेनर में कबाड़ की प्लास्टिक के बोरे लादकर गाजियाबाद जा रहा था। कंटेनर को चालक अपने गांव में ले गया। यहां पर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई।