यमुना एक्सप्रेसवे के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर दिल्ली निवासी व्यक्ति से 15.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कल्याणपुरी निवासी कप्तान सिंह ने एसएसपी को शिकायत देकर नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े पांच लोगों पर रकम ठगने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, कंपनी से जुड़े विलाल खान ने गांव गोरोला में 265 वर्ग मीटर का प्लॉट 26.50 लाख रुपये में दिलाने का सौदा किया था। पीड़ित ने 11 लाख चेकों से 15,02,100 रुपये का भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की मांग करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोप है कि कंपनी के लोगों ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। बाद में 45 दिन में रजिस्ट्री और रकम लौटाने का लिखित आश्वासन भी दिया, लेकिन दोनों पूरे नहीं हुए। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद