आग से चार बाइकों के अलावा काउन्टर, बिल बुक, सोफा, कंप्यूटर सिस्टम भी जल गया। शोरूम संचालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है, जिसमें कई लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विजयगढ़ कस्बा में दीपावली की रात ऑटो व्हीकल शोरूम में आग लगने से चार बाइकों सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। शोरूम संचालक पूजन के बाद गांव चले गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
गांव कटरा मलोई निवासी राहुल सिंह का कस्बा के विजयगढ़ सासनी अकराबाद मार्ग पर सिद्धेश्वरी के नाम से टीवीएस कंपी का शोरूम है। उन्होंने बताया वह दिवाली की रात नौ बजे शोरूम में पूजा-अर्चना करके गांव चले गए। रात करीब 9:30 बजे राहगीगों ने शोरूम से धुआं निकलते देखकर उन्हें मोबाइल पर सूचना दी। ग्रामीण एकत्रित हो गए और शोरूम में देखा तो आग की छत से लपटें निकल रही थीं, सभी ने हिम्मतकर 24 बाइकों को बाहर निकाला, चार बाइकें आग की चपेट में आने से जल गई थी।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से चार बाइकों के अलावा काउन्टर, बिल बुक, सोफा, कंप्यूटर सिस्टम भी जल गया। शोरूम संचालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है, जिसमें कई लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।