फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिल्ली-पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस में आग और बम की सूचना से मची खलबली, चेकिंग

Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तेजस राजधानी एक्सप्रेस अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 44 मिनट रूकी, जहां पर जीआरपी-आरपीएफ व डॉग स्कवॉयड ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रवाना होती जाती हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस, आरपीएफ कांस्टेबल रीता सुरक्षा मे तैनात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से पटना जा रही राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में शनिवार देर रात पहले आग लगने और बाद में बम रखे होने की सूचना दी गई। इससे रेलवे प्रबंधन में खलबली मच गई। आनन फानन ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे पर रुकवाकर सघन चेकिंग कराई। करीब 45 मिनट तक ट्रेन में चेकिंग के बाद सब सामान्य मिलने पर ही उसे आगे के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों में डर बना रहा और तमाम यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए।आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार जीआरपी रेलवे कंट्रोल रूम आगरा को रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि दिल्ली से पटना जा रही गाड़ी संख्या 12310 राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लगी हुई है।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ट्रेन में बम रखे होने की सूचना दी गई। नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रात 10:05 मिनट पर प्लेटफार्म संख्या पांच पर रोका गया। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर डीपी सिंह, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर, थाना सिविल लाइंस व डॉग स्क्वायड, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सहायक स्टेशन अधीक्षक राजा बाबू की संयुक्त टीम ने चेकिंग की। 

एहतियातन दमकल की दो गाड़ियों को भी स्टेशन पर बुला लिया गया। हालांकि चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को रात 10:50 मिनट पर रवाना कर दिया गया। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार आग और बम रखे जाने की झूठी सूचना देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले को लेकर रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी मिली हैं ट्रेन में बम की झूठी सूचना

- 08 नवंबर 2024 अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी
- 25 अक्तूबर 2025 को गाड़ी संख्या 02877 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस में बम की सूचना।
- 02 नवंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकवादी और बम की सूचना।
- 15 नवंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बम की सूचना।
- 16 नवंबर 2025 को दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने सिलिंडर मिला।

किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं ट्रेन में बम की झूठी सूचना
ट्रेनों में बम मिलने की झूठी सूचना अलीगढ़ में पिछले पांच महीने में छह से अधिक बार मिल चुकी है। यह कोई साजिश है या जानबूझकर किसी अराजक तत्व द्वारा शरारत की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक जांच का विषय जरूर है। इतना ही नहीं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने तक की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा कैफियात एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर रखकर उसे पलटाने तक की नाकाम कोशिश हो चुकी है। विक्रमशिला एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में बम की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार इस तरह की घटनाओं के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की कार्रवाई की जाती है, क्योंकि यह यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे सिस्टम को बाधित करने वाला अपराध है। उन्होंने बताया कि झूठी सूचना देने वाले कॉलर की पहचान करने के साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें