फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः धोखाधड़ी में भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज, पार्टी ने पहले ही कर रहा है निष्कासित

Fri, 19 Jul 2019 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहीद नरेंद्र कुमार मेडिकल कॉलेज चंडौस के सीएमडी और भाजपा नेता चौधरी निर्भय सिंह व मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर ललित चौधरी के खिलाफ शुक्रवार को चंडौस थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। हरिद्वार निवासी एक छात्रा की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खास बात यह कि एसडीएम गभाना जैनेंद्र कुमार और सीओ गभाना सुरेंद्र कुमार ने थाने में मौजूद रहकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर चर्चा यह भी है कि चौधरी निर्भय सिंह को भाजपा ने निष्कासित कर रखा है।

विज्ञापन


हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी छात्रा कुलजीत कौर ने शहीद नरेंद्र कुमार मेडिकल कॉलेज के सीएमडी चौधरी निर्भय सिंह, व डिप्टी डायरेक्टर ललित चौधरी पर आरोप लगाया कि दोनों ने बीएएमएस में दाखिले के नाम पर छह लाख रुपये लिए लेकिन आगरा विश्वविद्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि उसका बीएएमएस में कहीं पर भी नामांकन नहीं है। दोनों ने आज तक रुपये भी वापस नहीं किए। कुलजीत कौर ने अन्य छात्रों से भी बीएएमएस में दाखिले के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया। चंडौस कोतवाल सीपी सिंह के अनुसार चौ. निर्भय सिंह व ललित चौधरी पर छात्रा कुलजीत कौर की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

मेडिकल कॉलेज का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने कुछ स्थानीय नेताओं के दबाव में यह रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह न्यायालय की पूरी तरह अवहेलना है। कोर्ट का निर्णय आने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। - चौधरी निर्भय सिंह, सीएमडी शहीद नरेंद्र कुमार मेडिकल कॉलेज चंडौस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें