अलीगढ़ डीपीएस के सीनियर विंग में शुक्रवार को महिला नेशनल चेस चैंपियनशिप (ओपन) की शुरुआत की गई। इसमें डीपीएस आगरा, गुड़गांव, कल्यानपुर, आरकेपुरम, रांची की टीम विपक्षी टीम से आगे रही। चैंपियनशिप में डीपीएस गुड़गांव सेक्टर- 45, आगरा, कल्यानपुर, आरकेपुरम और रांची की टीम 2 राउंड में 4 अंकों से आगे रही।
वहीं डीपीएस धनबाद की टीम 2 राउंड में 3 अंकों से आगे रही। इसके अलावा डीपीएस नई मुंबई, लखनऊ, मथुरा रोड, रायपुर, अलीगढ़, फरीदाबाद, जम्मू, मनाली, प्रयागराज, विशाखापट्टनम, न्यू टाउन कोलकाता, रानीपुर व डीपीएस नोएडा की टीम 2 राउंड में 2 अंक से आगे रही। डीपीएस सिविल लाइंस अलीगढ़ की टीम 2 राउंड में 1 अंक से आगे रही। वहीं डीपीएस हाथरस, झांसी व बुलंदशहर खेल में थोड़े कमजोर दिखे। इन तीनों ने 2 राउंड में शून्य अंक पाए।
खेल शुरू होने से पहले हाथरस के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व चेयरमैन प्रो. ब्रजभूषण सिंह, जिला चेस एसोसिएशन के सचिव चंद्रमोहन सादानी, कोषाध्यक्ष विजय पचीसिया व डीपीएस के प्रबंधन कमेटी के सदस्य ऋषभ जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
नृत्यकला विभाग के विद्यार्थियों ने ‘वजीर’ नामक शानदार प्रस्तुति दी। अंतर्राष्ट्रीय चीफ आर्बिट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस खेल में कई दिग्गज भी शामिल हैं, जिनकी गिनती नेशनल रैंकिग में होती है। सहयोगी आर्बिटर अजीत सिंह ने बताया कि कई राज्यों से करीब 23 डीपीएस की चेस खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रिंसिपल आरती निगम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।