आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मामला दर्ज
- फोटो : Social Media
झारखंड में भीड़ हिंसा के शिकार तबरेज अंसारी को लेकर एक वीडियो वायरल करने वाले पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी पर समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप है। वायरल वीडियो में कहा गया है कि तबरेज अंसारी को तो मार दिया किंतु कल को उसकी औलाद सलमान बदला ले तो उसको आतंकवादी मत मानना। यह आरोपी खुद को किशोर बता रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हस्तपुर निवासी आरोपी की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ता सचिन के पास पहुंच गया। इस पर सचिन ने वीडियो के साथ कोतवाली पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी। कोतवाली में आरोपी पर धारा 153ए के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।
इगलास कोतवाल रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी के अनुसार हाल ही में उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। उसकी जन्मतिथि 2003 है लिहाजा वह अभी किशोर है।