फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेट्रोल पंप स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
डिस्पेंसर यूनिट के पल्सर बोर्ड में छेड़छाड़, नोजिल में अतिरिक्त तार लगाने, पल्सर बोर्ड में छेड़छाड़ करने वाले पेट्रोल पंप स्वामियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि अनियमितताओं को लेकर उक्त पेट्रोल पंप डीलर्स के विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है।

सुसंगत धाराओं में संबंधित क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कार्रवाई की जद में आने वाले पंपों में स्टैंडर्ड ऑटो मोबाइल एटा चुंगी, नवभारत ऑटो मोबाइल जीटी रोड, कमलेश ऑयल कंपनी सासनीगेट, गौतम इंडियन ऑयल बेरौला खैर, पंडित नेकराम शर्मा फ्यूल स्टेशन टप्पल, एमएस एस्सार फ्यूल स्टेशन बरौली बाईपास, शहीद राजवीर सिंह ऑटो मोबाइल नरौना अतरौली, सार्थक फिलिंग स्टेशन छर्रा रोड अतरौली, महेश्वरी किसान सेवा केंद्र छर्रा रोड अतरौली सहित कुल आठ पंप शामिल है।

जबकि इगलास कृषि विकास केंद्र इगलास और कमलेश ऑयल कंपनी मथुरा रोड में केवल घटतौली पाई गई है। इसमें बांट माप निरीक्षक की ओर से कंपाउंडिंग की कार्रवाई की जा रही है। कुल दस पंपों में दो एचपीसीएल, चार एस्सार, तीन आईओसीएल और एक वीपीसीएल कंपनी की डीलरशिप का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें