फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘अटैक’ की टीम पर पथराव, पुलिस को देख भागे

विज्ञापन
शूटिंग के दौरान बाइक पर बैठकर जाते अभिनेता जॉन अब्राहम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी पर जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म अटैक की शूटिंग देखने पहुंचे ग्रामीणों का फिल्म की सुरक्षा टीम से विवाद हो गया। इस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। बचाव में सुरक्षा टीम की ओर से भी पत्थर फेंके गए। दोनों ओर से खूब गाली-गलौज हुई। सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर ग्रामीण भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

फिल्म अटैक की शूटिंग शनिवार से धनीपुर हवाई पट्टी पर चल रही है। रनवे पर जॉन अब्राहम के एक्शन सीन फिल्माए जा रहे हैं। रविवार को भी यही क्रम जारी रहा। दोपहर तक आसपास के लोग शूटिंग देखने पहुंचे। मुख्य गेट बंद होने पर पर लोग हवाई पट्टी की बाउंड्रीवाल पर चढ़ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ उपद्रवी गाली-गलौज भी करने लगे। इससे शूटिंग में बाधा उत्पन्न होने लगी। सुरक्षा टीम ने उनको वहां से भगाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में दूर से ही बहसबाजी होने लगी। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने सुरक्षा टीम की ओर पत्थर फेंक दिए। टीम ने भी उन्हीं पत्थरों को वापस भीड़ की ओर फेंककर उनको भगाने की कोशिश की। इससे शूटिंग रुक गई। अभिनय और निर्देशन टीम में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर थाना गांधी पार्क से पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस को देख ग्रामीण खेतों की ओर से भाग खड़े हुए। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के मुताबिक, पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण भाग गए। इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है।
हवाई पट्टी पर बम ब्लास्ट, जॉन की बाइक में लगी आग
फिल्म अटैक की शूटिंग के दूसरे दिन जॉन अब्राहम पर एक से बढ़कर एक एक्शन सीन फिल्माए गए। जॉन ने हवाई पट्टी पर आग लगी बाइक को दौड़ाया। इसी बीच उनको मारने की कोशिश के लिए बम ब्लास्ट किया गया। इस एक्शन सीन को देखकर वहां पहुंचे दर्शक रोमांचित हुए। जॉन अब्राहम ने दर्शकों को देखकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

फिल्म अटैक की शूटिंग के लिए निर्देशन टीम ने तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार) की अनुमति ली थी। दो दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यहां फिल्म के उस हिस्से का सीन फिल्माया जा रहा है, जिसमें जॉन अब्राहम एक हाई जैक प्लेन को आतंकवादियों से छुड़वाते हुए नजर आने वाले हैं। आज जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिस के एक्शन और रोमांटिक सीन की शूटिंग होनी है।
एक्शन सीन का 50 से अधिक बार हुआ री-टेक
फिल्माए जा रहे एक्शन सीन का 50 से अधिक बार री-टेक हुआ। सबसे अधिक री-टेक जॉन द्वारा हवाई पट्टी पर आग में जलती हुई बाइक को चलाने और बम ब्लास्ट की शूटिंग के सीन की हुई।

फिल्म अटैक की शूटिंग में ब्लास्ट के बाद लगी आग के सीन को शूट करते कैमरामैन।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें