फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemant Birje: देर रात होटल में लड़खड़ाए अभिनेता हेमंत बिरजे, आयोजक बिगड़े, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 13 Oct 2025 10:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेले में फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में टार्जन की भूमिका निभाने वाले हिंदी, मलयालम और तेलगू फिल्मों के कलाकार हेमंत बिरजे को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में आने के बदले उन्होंने 90 हजार रुपये की मांग रखी थी। हेमंत बिरजे आयोजकों के बार-बार बुलावे पर भी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे। जब आयोजक होटल पहुंचे तो वहां हेमंत बिरजे से उनकी नोकझोंक हो गई। 
विज्ञापन
होटल के कमरे में मौजूद अभिनेता हेमंत बिरजे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि महोत्सव समिति द्वारा आयोजित मेले में 12 अक्तूबर को प्रस्तुति देने मुंबई से आए फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे पर होटल में ही शराब पी लेने के आरोप व आयोजन में न पहुंचने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। जब आयोजक होटल में पहुंचे तो हेमंत बिरजे से जमकर नोकझोंक हो गई। आयोजकों ने नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाकर पुलिस तक बुला ली व आयोजन के नाम पर दी गई रकम वापस दिलाने की मांग रख दी। देर रात दोनों पक्षों में सहमति न बनने पर पुलिस सिने कलाकार व उनके तीन साथियों को थाने ले गई थी। आयोजक भी थाने पहुंच गए थे।

विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि महोत्सव समिति के आयोजकों ने वाल्मीकि जयंती पर आयोजित मेले में फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में टार्जन की भूमिका निभाने वाले हिंदी, मलयालम और तेलगू फिल्मों के कलाकार हेमंत बिरजे को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में आने के बदले उन्होंने 90 हजार रुपये की मांग रखी थी। इसके अलावा मुंबई से फ्लाइट से दिल्ली व अलीगढ़ तक आने के लिए आयोजकों द्वारा टिकट आदि की व्यवस्था की गई थी।

महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के संस्थापक व भाजपा नेता संदेश राज ने बताया कि हेमंत बिरजे को 11 अक्तूबर दोपहर दो बजे मुंबई से दिल्ली तक फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन देरी से पहुंचने पर फ्लाइट छूट गई। इसके बाद उन्होंने बताया तो 25 हजार रुपये देकर दूसरी फ्लाइट से उनकी टिकट बुक कराई गई। 12 अक्तूबर सुबह वह दिल्ली पहुंचे। फिर वहां से अपने तीन दोस्तों के साथ शाम साढ़े छह बजे अलीगढ़ आ गए। यहां उन्हें मीनाक्षी पुल स्थित एक होटल में ठहराया गया। यहां से उन्हें कार्यक्रम में रात साढ़े आठ बजे पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइंस पंकज मिश्रा के अनुसार आयोजकों का आरोप है कि हेमंत बिरजे आयोजकों के बार-बार बुलावे पर भी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे। जब आयोजक होटल पहुंचे तो वहां हेमंत बिरजे से उनकी नोकझोंक हो गई। आयोजकों ने एडवांस व टिकट आदि किराये में खर्च की गई रकम को वापस मांगा तो उन्होंने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। इस बीच हंगामे की खबर पर सिविल लाइन थाना पुलिस आ गई। देर रात तक रुपये वापस लेने को लेकर हंगामा चलता रहा।

पुलिस के आने पर हेमंत बिरजे की ओर से 50 हजार रुपये वापस करने पर हामी भरी। मगर आयोजक 90 हजार रुपये मांग रहे थे। इसे लेकर काफी देर तक बहस के बाद रात करीब 11: 30 बजे पुलिस हेमंत बिरजे व उसके तीनों साथियों को थाने ले गई। थाने में आयोजक भी पहुंच गए। जहां उन्होंने हेमंत बिरजे से या तो रुपये वापस कराए जाने अन्यथा अभद्रता करने व धमकाने आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात हो रही थी। सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस हेमंत बिरजे व उनके तीन साथियों को थाने ले आई है। वे नशे में हैं। आयोजक भी पहुंच गए हैं। देर रात तक सहमति नहीं बनने पर आयोजकों ने कलाकारों के खिलाफ तहरीर दे दी। खबर लिखे जाने तक कलाकारों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें