फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैन में की ऐसी हरकत, जाना था शादी में पहुंचा जेल

Tue, 03 Dec 2019 05:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
sleeper class railway
विज्ञापन
मंडुआडीह से नई दिल्ली की ओर जा रही मंडुआडीह एक्सप्रेस में सवार एक फिल्म कलाकार को चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकना भारी पड़ गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने आरोपी को तीन दिन की जेल और 500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक राजीव कुमार सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी मेहगंवा, चोलापुर, वाराणसी मंडुआडीह एक्सप्रेस में सवार था। उसे अलीगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेना था। 
विज्ञापन


मगर, जंक्शन पर ट्रेन का ठहराव न होने पर उसने सीमा फाटक के पास गाड़ी की चेन पुलिंग कर दी और उतरकर भागने लगा। सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंच गई। एसआई ओमवीर सिंह और देवकी मीणा ने उसे मौके से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में फिल्म कलाकार है। आरोपी को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे तीन दिन की जेल और 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें