फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जट्टारी के सोतीपाड़ा में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा टप्पल स्थित मोहल्ला सोतीपाड़ा में शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो पक्षों में पुराने झगड़े को लेकर मारपीट और पथराव हो गया। दिनदहाड़े तमंचे लहराए गए। इस झगड़े में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीन अन्य को चोट आई है। मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है, इस पर रिपोर्ट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन




पीड़ित आबिद अली के पिता वहीद पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला सोतीपाड़ा थाना टप्पल ने शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जमुना खंड चौराहा के निकट इंतजार, मोसिम, नवाब, अजरुद्दीन, कासिम, साहिल, अयान पुत्रगण नजरु व इकलाख, विलाल, शाहरुख, आमिर पुत्रगण जफरु, रिजवान पुत्र सलाम, नजरु व जफरु पुत्रगण कम्मू निवासी मोहल्ला सोतीपाड़ा थाना टप्पल ने उनके बेटे आबिद अली (37) पुत्र वहीद को पीटा।



उस वक्त बेटा बाइक से पुलिया की तरफ जा रहा था, उसे रोककर गालीगलौज करते हुए लाठी, डंडो व लोहे की बट, लात-घूंसो से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। घटना के थोड़ी देर बाद उक्त सभी लोगों ने अपने घरों की छतों से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें रुबीना (23) पुत्री वहीद के सिर में चोट लगी व बचाने आये फैजान (18) पुत्र सलीम निवासी काजीपाड़ा टप्पल के साथ भी गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन



जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें टप्पल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। तीन अन्य को भी चोट लगी है।



बताते चलें कि दोनों पक्षों में 15-20 दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष से आदिल व उसके पड़ोसी दोस्त महबूब हैं, जो कि पशुओं की खरीद करते हैं। इन दोनों के साथ आरोपी पक्ष ने पहले भी मारपीट कर दी थी, इस मामले में कुछ लोगो ने पंचायत कर समझौता करा दिया था।


शनिवार को हुई घटना में पथराव का एक वीडियो सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित आदिल के पिता द्वारा नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें