फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फूलडोल मेले में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
पिसावा के गांव रकराना में झगड़े के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव रकराना में फूलडोल मेले के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव में फूलडोल मेला लगा था, जिसमें आसपास के कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान कुछ युवाओं में दो बार झगड़ा हुआ था, जिसे क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने शांत करा दिया। शाम होते-होते यह विवाद घरों तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। एक पक्ष से पिंटू, पूरन सिंह, अंकित, राज सिंह और हर्ष घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के योगेश, दिनेश, आकाश, सोनू और विकास को भी चोटें आई हैं। अंकित के सिर में चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए सीएचसी चंडौस भेजा गया है। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने जब कुछ युवकों को हिरासत में लिया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस एक पक्ष के कुछ लोगों को थाने ला सकी। घटना की सूचना पर सीओ खैर वरुण सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस इस घटना को किसी पुराने विवाद से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें