फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वर्चस्व के लिए बरेली-जयपुर हाईवे पर दो गुटों में मारपीट-फायरिंग

Sun, 25 May 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव साथिनी के मजरा नगला मान चूहरा के समीप नवनिर्मित बरेली-जयपुर हाईवे पर नयावास व साथिनी क्षेत्र के दो गुटों में वर्चस्व के लिए मारपीट के साथ फायरिंग हुई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर दोनों ओर वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार को दोपहर बाद 3:40 बजे की है। इगलास कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार दो गुटों के युवक अलग-अलग टोलियों में बाइकों से हाईवे पर पहुंंचे थे। गाली-गलौज के बाद वर्चस्व कायम करने के लिए मारपीट करते हुए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इससे हाईवे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन जहां के तहां खड़े होने से जाम लग गया।
विज्ञापन

मामले में अभी पहलवान उर्फ देवेंद्र उर्फ कालिया निवासी नयावास इगलास, सचिन निवासी साथिनी, बबीन कुमार निवासी भूड़री-सोनई थाना राया जिला मथुरा, भूरा निवासी नयावास थाना इगलास, ऋषि निवासी विसावली थाना राया मथुरा, भूरा निवासी कूमा थाना राया मथुरा, आकाश निवासी मान चूहरा थाना इगलास, मोहित उर्फ मल्ल व विकास निवासीगण मान चूहरा थाना इगलास, शुभम निवासी भगु-साथनी थाना इगलास, टिल्लू निवासी सरूआ थाना राया मथुरा, विवेक निवासी शीतला थाना मुरसान जिला हाथरस, अमन निवासी जंगली थाना राया मथुरा, करन निवासी करील थाना मुरसान हाथरस को मामले में आरोपी बनाया गया है।


फेसबुक पर नयावास सरकार, जवार सरकार के नाम से सक्रिय दोनों गुट
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि अभी पहलवान उर्फ देवेंद्र उर्फ कालिया निवासी नयावास इगलास का एक गुट है। यह गुट फेसबुक पर बेसवां नयावास सरकार के नाम से सक्रिय है। दूसरा गुट सचिन निवासी साथिनी का है, जो फेसबुक पर जवार सरकार के नाम से सक्रिय है। पूर्व में पुलिस ने एक झगड़े में अभी पहलवान को जेल भेजा था। अभी को लगता है कि सचिन गुट ने ही उसे जेल भिजवाया था। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में बरेली-जयपुर हाईवे पर जुबानी जंग के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना हुई है। कोतवाल इगलास नरेंद्र यादव सहित पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले थे। घटनास्थल के समीपवर्ती सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद 14 लोगों को घटना में नामजद किया गया है।

दरोगा महीपाल बने वादी
सीओ ने बताया कि मामले में 15 अज्ञात लोग भी घटना में संलिप्त पाए गए हैं। सभी के खिलाफ महीपाल सिंह चौकी प्रभारी बहादुरपुर की ओर से सुसंगत धाराओं में मुकदमा में दर्ज कराया गया है। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें