हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की सात नंबर यूनिट 72 घंटे बाद भी चालू नहीं हुई है। इससे 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। पावर हाउस के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि परियोजना की चारों यूनिटों से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। वर्तमान में आठ नंबर यूनिट (250) से 184 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट (250) से 177 मेगावाट बिजली बन रही है। दस नंबर यूनिट (660) से 546 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। इस तरह से 1270 मेगावाट बिजली पैदा करने वाले पावर हाउस से इस वक्त केवल 907 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।