कुछ देर बाद वहां पथराव होने लगा। कुर्सियां भी फिंकने लगी। मैरिज होम में मारपीट और हंगामें की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। इस बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट और फायरिंग में दुल्हन पक्ष से दुल्हन डोली के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी , तहेरे भाई राम प्रकाश व राहुल सिंह पुत्र रूपदास, भारत कुमार , रामवती पत्नी दीपचंद, ताई विमलेश पत्नी रूपदास आदि घायल हो गए। दूल्हा दीपक पक्ष से महेंद्र पाल सिंह, अरुण प्रताप विवेक कुमार अंकित प्रताप आदि घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुई मारपीट में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, घटना से नाराज दुल्हन डोली ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी तो शुरुआत है। जब इनका अभी से ही यह हाल है तो आगे तो उसकी जिंदगी बिल्कुल ही नरक हो जाएगी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही मैरिज होम से चली गई। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।