फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कार-बाइक टकराने पर फायरिंग, तीन युवक घायल,आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 12:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी चेरव प्रताप सिंह कार से दोस्त के घर टाइगर लॉक अपार्टमेंट जा रहे थे। कुछ दोस्त भी कार में सवार थे। जीटी रोड से गाड़ी टाइगर लॉक की ओर मोड़ते ही एक बाइक सवार उनकी गाड़ी से टकरा गया। चेरव का आरोप है कि दूसरे पक्ष के पांच-छह युवकों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड टाइगर लॉक परिसर के बाहर 19 फरवरी देर रात कार-बाइक टकराने के विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी छर्रे लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। उससे लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे प्रतिभा कालोनी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी चेरव प्रताप सिंह कार से दोस्त के घर टाइगर लॉक अपार्टमेंट जा रहे थे। कुछ दोस्त भी कार में सवार थे। जीटी रोड से गाड़ी टाइगर लॉक की ओर मोड़ते ही एक बाइक सवार उनकी गाड़ी से टकरा गया। चेरव का आरोप है कि दूसरे पक्ष के पांच-छह युवकों ने उसे पीट दिया। इससे गुस्से में आए चेरव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली बाइक सवार मित्र नगर गूलर रोड के डिश संचालक अमन शर्मा के पेट व हाथ के पंजे में लगी। वहीं, दो राहगीर नादा पुल के रहने वाले लोकेश शर्मा के कंधे व राज के कमर के पास छर्रे लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े व फायरिंग की सूचना पर आनन फानन इलाका पुलिस वहां पहुंच गई। चेरव के अलावा घायल राहगीर भी थाने पहुंच गए। अमन शर्मा को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने चेरव को परिवार की लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस आदि सहित गिरफ्तार कर लिया। रात में पेट में गोली से घायल अमन का चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं अमन के पिता कैलाश शर्मा की ओर से चेरव व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चेरव का कहना है कि वह तहरीर देने थाने गया था लेकिन उसकी तहरीर नहीं ली गई। 

बाइक व कार टकराने पर मारपीट हुआ था। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से तथ्य देखे जा रहे हैं। - राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें