फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामघाट रोड को फाेरलेन बनाने के लिए पांचवीं किस्त जारी

विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित क्वार्सी चौराहे पर बन रहा फ्लाईओवर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
रामघाट रोड को फाेरलेन बनाने के लिए पांचवीं किस्त में दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिनों में यह किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन



रामघाट रोड को जिला मार्ग संख्या 105 के रूप में जाना जाता है। इसके चैनेज संख्या 4.000 से 25.150 तक फोरलेन निर्माण कार्य को गति देने के लिए यह धनराशि दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के उपसचिव रिपुंजय गुप्ता ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को इसका पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन




गौर हो कि इस मार्ग पर क्वार्सी चौराहे पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण तेज गति से जारी है। अप्रैल तक इसको पूरा कर चालू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को क्वार्सी चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके। वर्तमान में निर्माण कार्य जारी होने से यहां दिन के व्यस्त समय में सुबह दस बजे से दोपहर बाद तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें