फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: त्योहार स्पेशल ट्रेन का हाथरस में ठहराव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे ने जबलपुर से आनंद बिहार के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 01707/08 का संचालन 29 सितंबर से शुरू होगा। इस ट्रेन का हाथरस जंक्शन पर ठहराव नहीं है, जिससे स्थानीय यात्रियों को इसकी सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसका ठहराव केवल टूंडला और अलीगढ़ स्टेशन पर ही किया गया है।
विज्ञापन

हाथरस से यात्रा करने वाले लोगों को अब इन स्टेशनों तक पहुंचकर ही ट्रेन पकड़नी होगी, इसमें समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के समय मुसाफिरों की संख्या बढ़ जाती है। ट्रेन को हाथरस में भी ठहराव देना चाहिए।
मंडलीय रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य रामगोपाल दीक्षित ने बताया कि उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि हाथरस जंक्शन पर भी इस ट्रेन को ठहराव दिया जाए। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ट्रेन का ठहराव सिर्फ दो स्टेशनों पर निर्धारित है, लेकिन मांग के आधार पर ठहराव बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें