डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मास्क बनाती महिला सिपाही।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से रोकथाम को आवश्यक वस्तुओं में शुमार मास्क बनाने का जिम्मा अब पुलिस ने संभाल लिया है। एसएसपी मुनिराज जी ने 30 महिला पुलिसकर्मियों को मास्क बनाने के काम में लगाया है। इनकों सिलाई मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
यह महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल जैसे थाने या पुलिस लाइन में ही मास्क बनाएंगी। इन मास्कों को थानों व पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस कर्मियों को वितरित किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मास्क लगाकर अपनी सुरक्षा कर सकें । मास्क अतिरिक्त तैयार होने पर जनता में भी इनका वितरण किया जाएगा।