फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: भूख से जंग, 13 स्थानों पर सामुदायिक रसोई शुरू

Wed, 01 Apr 2020 04:48 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
थाली में रखा भोजन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

गैर सरकारी संस्थाओं को साथ लेकर नगर निगम द्वारा 13 अलग-अलग स्थानों पर सामुदायिक रसोई शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य लॉक डाउन के दौरान शहर में कोई भूखा ना रहे है। तीन और सामुदायिक रसोई जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


लाँक डाउन के दौरान निर्धन लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के गांधी पार्क और गूलर रोड शेल्टर होम में पहले से ही करीब 125 लोग हैं। नगर निगम गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर शहर के 13 अलग-अलग स्थानों पर सामुदायिक रसोई चला रहा है।

यहां से तैयार भोजन का पैकेट दिन और रात में जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचाया जा रहा है। सामुदायिक रसोई जवाहर भवन, मलखान सिंह जिला अस्पताल के पास, भुजपुरा, सर सैयद नगर, डोरी नगर, नगला पला, विष्णुपुरी, चंदनिया आदि क्षेत्रों में चल रहे हैं। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि शहर में किसी को भूखे नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन


भोजन पहुंचाने के लिए मोबाइल सेवा भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब साढे छह हजार लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। राशन मिलने के बाद समस्या कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें