जलभराव में खड़े होकर लोगों को मिठाई खिलाते समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
समाजवादी छात्र सभा ने शहर के जलभराव प्रभावित इलाकों में बृहस्पतिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी के बीच लोगों को लड्डू खिलाकर मुस्कुराइए, आप अलीगढ़ में हैं का संदेश दिया।
यह प्रदर्शन सांसद सतीश गौतम के उस बयान के विरोध में था, जिसमें उन्होंने अलीगढ़ को कनॉट प्लेस जैसा बताया था। प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर के इलाके में हुआ। इस क्षेत्र में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने कहा कि प्रदर्शन के जरिये नगर निगम की नाकामी को उजागर किया है। अलीगढ़ अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। यहां मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान, डीएस महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष आयुष यादव आदि थे।