फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बाजार में खपत के लिए जा रही मिलावटी टॉमेटो सॉस, 1200 किलो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके में विनायक रेजीडेंसी के पास सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1200 किलो मिलावटी टॉमेटो सॉस से भरी एक गाड़ी पकड़ी। इसमें 5-5 किलो के प्लास्टिक के डिब्बों में सॉस भरी हुई थी। इसका एक नमूना जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में अन्य कई स्थलों पर भी चेकिंग करते हुए नमूने भरे।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में क्वार्सी इलाके में स्थित विनायक रेजीडेंसी के निकट खाद्य कारोबारी मनीष बन्ना की टॉमेटो सॉस से भरी एक गाड़ी पकड़ी। इसमें 1200 किलो टॉमेटो सॉस को जब्त किया। पूछताछ में पता रघुवीर पुरी के मित्र नगर में इसका प्लांट है। वहीं, पर सॉस का निर्माण होता है। इसकी गुणवत्ता काफी खराब पाई गई है।
इसके अलावा कृष्णापुरी मठिया, सासनी गेट से मनोज फूड प्रोडक्ट्स पर रंग मिली हुई कचरी का एक नमूना भरा। भुजपुरा रोड रोड सराय गढ़ी पर मुबीन अहमद के यहां से सोया टोफू का नमूना भरा गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपाशंकर के नेतृत्व में तहसील गभाना के गांव सहजपुरा पर चौहान डेरी से मिश्रित दूध, पनीर, अपमिश्रण एवं स्रूक्क का एक-एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन

वहीं, तीसरी टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह के नेतृत्व में भमोरी बुजुर्ग स्थित जितेंद्र कुमार के प्रतिष्ठान पर पहुंची। वहां से मावा का एक नमूना भरा। ताला नगरी स्थित मां दुर्गा इंडस्ट्रीज पर दीपेश कुमार के यहां से नूडल्स मसाला का एक नमूना भरा गया। गंगीरी स्थित भूरे सिंह के प्रतिष्ठान से कचरी का एक नमूना व गंगीरी स्थित लाला जी के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना भरा गया। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें