फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता: गर्भवती कुतिया को बाप-बेटे ने पीटा, फिर फंदा लगाकर घसीटा, हुई मौत, मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Mar 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा मुल्ला पाड़ा में मंगलवार सुबह मोहल्ले में घूमने वाले कुत्तों की टोली में शामिल एक कुतिया को बेरहमी से पीटा गया। फिर उसे गले में फंदा डालकर गला घोंटकर मार दिया गया।
विज्ञापन
बरबर्ता का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गर्भवती कुतिया को बाप-बेटे ने पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा, फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके गले में फंदा डालकर गली में घसीटते ले गए। जिससे कुतिया की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही जीव दया फाउंडेशन ने बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा मुल्ला पाड़ा में मंगलवार सुबह मोहल्ले में घूमने वाले कुत्तों की टोली में शामिल एक कुतिया को बेरहमी से पीटा गया। फिर उसे गले में फंदा डालकर गला घोंटकर मार दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जीव दया फाउंडेशन की अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। इसके बाद पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पर शांति भंग में भी कार्रवाई की है।

जीव दया फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा सिसौदिया के अनुसार एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसकी जांच की गई तो पता चला कि वीडियो भुजपुरा इलाके का है। जहां गली घूमने वाले कुत्तों में शामिल एक कुतिया को लात घूसों से मारा गया। फिर गर्भवती कुतिया को डंडों से भी मारा गया। वह जब बचने के लिए गली में घुसने लगी तो गले में रस्सी का फंदा डालकर उसका गला घोंट दिया गया।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आरोपी बशीर व उसके बेटे बरकत ने यह हरकत की है। आरोपी मुर्गी फार्म चलाता है। इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील के अनुसार मामले में पिता पुत्र पर पशु क्रूरता में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ में दोनों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें