फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति से धर्मांतरण को कहा, दुर्गा प्रतिमा को किया खंडित, नवरात्रि में मीट बनाने की कर रही जिद

Thu, 30 Mar 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में कुछ माह पूर्व मुस्लिम समुदाय की एक युवती ने हिंदू युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। अब युवक के परिवार का आरोप है कि युवती एवं उसके परिवार के लोग मुस्लिम धर्म अपनाने का जबरन दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ बरला सर्जना सिंह ने बात करते करणी सेना के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम समुदाय की एक युवती का प्रेम विवाह हिंदू युवक से हुआ। कुछ महीने सही चला, पर अब महिला व उसके परिवार पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे सभी युवक के परिवार वालों को मतांतरण के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला पर यह भी आरोप हैं कि उसने दुर्गा पूजा के दौरान घर में मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित किया और मीट बनाने की जिद करने लगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में कुछ माह पूर्व मुस्लिम समुदाय की एक युवती ने हिंदू युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। वह हिंदू परिवार में रह रही है। इस परिवार का आरोप है कि उक्त युवती एवं उसके परिवार के लोग मुस्लिम धर्म अपनाने का जबरन दबाव बना रहे हैं। जिसकी जानकारी होने पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के पक्ष में अधिकारियों से बात करते हुए इसका जोरदार विरोध किया है। वहीं पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर मुस्लिम समुदाय के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव फरीदपुर निवासी अजय कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दिसंबर 2022 में उसने गांव जुल्लुपुर सिहोर निवासी मुस्कान पुत्री यूनिस सलीम के साथ विवाह किया था। जिसको लेकर मुस्कान के परिजनों ने झूठे आरोप लगाकर थाना अकराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने कोर्ट में मुस्कान के बयान कराएं। जहां मुस्कान ने अपनी मर्जी से विवाह करना स्वीकार किया था। जिस पर कोर्ट ने आदेश किया कि वह हमारे साथ रहेगी।
विज्ञापन


तभी से वह हमारे घर में अच्छी तरह रह रही हैं। गांव में मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के कारण कुछ अन्य महिलाओं के बहकावे में आकर पिछले पंद्रह दिनों से मुस्कान इस जिद पर अड़ी है कि हमारा पूरा परिवार या तो मुस्लिम धर्म अपना ले, नहीं तो वह उनके साथ नहीं रहेगी। जिसकी शिकायत हमने मुस्कान के परिजनों से की तो वह भी हमारे ऊपर मुस्लिम धर्म अपने का दबाव बनाने लगे।

जिसकी जानकारी किसी ने करणी सेना के पदाधिकारियों को दे दी। हिंदू परिवार पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने की जानकारी होने पर करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान अपने तमाम साथियों के साथ मिलकर सीओ बरला सिंह से मिले और हिंदू परिवार पर किए जा रहे अत्याचार की शिकायत पुलिस से की गई।

मामले के संबंध में थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जनमेद सिंह ने बताया है कि पीड़ित हिंदू परिवार की तहरीर पर आरोपी मुस्कान पत्नी अजय कुमार, शहंशाह पत्नी यूनिस अली, यूनिस अली, मुस्कान के भाई समेत बहनोई सुहेल खान निवासी फरीदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें