यूपी के अलीगढ़ जिले में आन के लिए बेटी का कत्ल करने का मामला सामने आया है। बाप ने बेटी का गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाइक पर शव बांधकर खेत में ले गया था। वहां उसने शव गाड़ दिया।
अलीगढ़ जिले के खैर इलाके के गांव जरारा निवासी पूरन ने आन के लिए दो दिन पहले अपनी बेटी शिवानी (19) का गला घोंट दिया और बाइक पर लादकर उसका खेत में ले जाकर दबा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर खेत में दबा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी बेटी के प्रेम संबंधों से क्षुब्ध था और इसी वजह से उसकी हत्या की। युवती की मां ने मंगलवार शाम को इस मामले की सूचना पुलिस को दी और बताया कि उसके पति ने बेटी की हत्या कर दी है और शव हाईटेंशन लाइन के नीचे रामकौर के खेत में दबा दिया है।
विज्ञापन
युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार शाम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में पूछताछ शुरू की। पूरन को साथ लेकर पुलिस खेत में पहुंची और करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में दबाया गया शव निकलवा लिया।
घटना रविवार रात की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के पड़ोसी सजातीय युवक से प्रेम संबंध थे और उसे समझाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन वह मान नहीं रही थी और एक सप्ताह से उसने खाना भी नहीं खाया था।
हत्या के बाद उसने बाइक पर शव को अपने शरीर से बांधा और खेत तक ले गया। उसके बाद गड्ढा खोदकर दबा दिया। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता ने बेटी की हत्या की थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिवानी के प्रेम संबंध पड़ोसी और सजातीय युवक से थे
पिता की निशानदेही पर शव मिल गया है। बेटी के प्रेम संबंधों के कारण उसने उसकी हत्या की है।पिता पूरन ने पुलिस को बताया कि एक साल से शिवानी के प्रेम संबंध पड़ोसी और सजातीय युवक से थे। उसे बहुत समझाया भी, अब आठ दिन से खाना छोड़ रखा था। घटनावाली रात उसने तेजाब भी पी लिया था। ऐसे डर था कि यह उसके साथ भाग जाएगी या आत्महत्या कर लेगी। इससे भी उसकी बदनामी होगी, इसलिए उसने खुद ही उसे मार डाला।
बोला पिता-भाग जाती या आत्महत्या कर लेती, मैंने ही मार डाला
परिजनों का कहना है कि उसने तेजाब भी पी लिया था, इससे गुस्साए पिता ने उसका गला दबाया तो वह प्रतिरोध भी नहीं कर सकी। उसे बार-बार समझा रहे थे किंतु वह नहीं मान रही थी और उसके साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी।रविवार की रात उसने तेजाब भी पी लिया था, जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई तो मैंने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसको घर में ही ठिकाने लगा दिया।
बाइक पर शव बांधकर खेत में ले गया
बेटी को मौत के घाट उतारने वाले पिता पूरन को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नजर नहीं आ रहा था, उसका कहना था कि शिवानी को मारने के बाद कमरे के समीप अपनी मोटरसाइकिल को लेकर आया और उसपर पहले बेटी के शव को बैठाया और फिर रस्सी से उसे खुद के शरीर से बांधा और घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में खेत पर ले गया। जहां सोमवार तड़के तक उसने अकेले पांच फीट गहरा गड़्ढ़ा खोदा और उसमें शव दबा दिया।
पिता के खौफ से पत्नी-बेटे रह गए स्तब्ध
पिता द्वारा बेटी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की घटना से शिवानी की मां और उसके दोनों छोटो भाई समीर और सागर स्तब्ध रह गए और विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके, बाद में पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पिता के खौफ से पत्नी-बेटे रह गए स्तब्ध
पिता द्वारा बेटी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की घटना से शिवानी की मां और उसके दोनों छोटो भाई समीर और सागर स्तब्ध रह गए और विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके, बाद में पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।