फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैक्स की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल

Wed, 31 Jan 2024 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर के औरंगाबाद कसेरू निवासी पूरन सिंह अपनी बेटी शिवानी को बाइक से लेकर खैर में शादी समारोह में शामिल हाेने जा रहे थे। जैसे ही हाईवे सोमना मोड़ के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा में आ रही मैक्स गाड़ी ने पिता-पुत्री को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे सोमना मोड़ पर मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। घायल को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के औरंगाबाद कसेरू निवासी 40 वर्षीय पूरन सिंह अपनी बेटी शिवानी को बाइक से लेकर खैर में शादी समारोह में शामिल हाेने जा रहे थे। जैसे ही हाईवे सोमना मोड़ के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा में आ रही मैक्स गाड़ी ने पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेटी भी घायल हो गई।

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने पूरन सिह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे दो बेटी, दो बेटों को रोता बिलखते छोड़ गए है। पुलिस ने मैक्स गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें