फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 31 Jan 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन





युवक (20) शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। युवती (19) की फरवरी माह में शादी होने वाली थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवती ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तब तक परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को बीमारी से युवती की मौत होने की जानकारी दी।



पुलिस गांव में ही थी, तभी युवक के भी अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि लड़की के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन तब तक उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस गांव में ही थी, तभी युवक ने भी आत्महत्या कर ली। इन दोनों सोमवार को एक साथ देखे जाने के बाद परिजनों के डांटने की बाद जानकारी में आई है। दोनों के परिजनों ने लिखकर दिया है कि वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें