होली पर राकेश यहां आया और बच्चों को जबरन साथ लेकर शिकारपुर चला गया। अगले दिन आरती के परिजन 9 माह के बेटे अजय को साथ लेकर अलीगढ़ आ गए। बताया जा रहा है कि बीती रात राकेश अपनी दो वर्ष की बेटी प्रियांशी को साथ लेकर अपनी ससुराल सोनपाल नगर आया था। फिर देर रात घर से निकल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलीगढ़ के एसपी सिटी ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मौत का सही कारण जाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।