फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: कार अनियंत्रित होकर पलटी, गोद भराई में जा रहे पिता-पुत्र की मौत, महिला समेत तीन घायल

Sat, 24 Feb 2024 06:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार में सवार होकर लोग गोद भराई करने के लिए जा रहे थे। अलीगढ़ में गभाना हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार पिता और दो साल के मासूम पुत्र की मौत हो गई। महिला समेत तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया
विज्ञापन
मृतक पिता प्रदीप और पुत्र युग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गभाना हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 24 फरवरी की दोपहर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस से उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


एटा के गांव रजपुरा थाना सकीट हाल मुकाम हर्ष बिहार न्यू शहादरा दिल्ली निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा के छोटे बेटे अभिषेक की परिवार के लोगों के साथ मैनपुरी गोदभराई की रस्म करने जा रहे थे। कार में जगदीश प्रसाद का बड़ा बेटा 30 वर्षीय प्रदीप, पत्नी प्रिया, दो वर्ष का बेटा युग, प्रदीप का तयेरा भाई राहुल, बूआ का बेटा विष्णु सवार थे। परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार दूसरे वाहनो में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब कार जैसे ही हाईवे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से दूसरी ओर पलट गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस व टोल एंबुलेंस की मदद से गंभीर रुप से घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गा।जहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप और बेटा युग को मृत घोषित कर दिया। पत्नी प्रिया की गंभीर हालत बनी हुई है। हादसे की जानकारी पाकर आगे चल रहे परिजनों में हा-हाकार मच गया। परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें