तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी उनके साथ रहती है। आरोप है कि बेटा, उसकी पत्नी, सास-साले जबरन मकान में हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैंं। इसी विवाद में पिता और बहन के साथ मारपीट की।
अलीगढ़ में थाना रोरावर अंतर्गत अलहदादपुर नींबरी आसिफ बाग के एक बुजुर्ग ने बंटवारे के विवाद में अपने बेटे और उसके ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित मकसूद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी उनके साथ रहती है। बड़ा बेटा आबिद शादी के बाद अलग रह रहा है, पांच साल पहले बड़े बेटे को बंटवारे में बेल्डिंग का कारखाना जमीन सहित दे दिया था।
आरोप है कि बेटा आबिद, उसकी पत्नी, आरफीन, सास साले इरफान, आफताफ और बिलाल जबरन मकान में हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैंं। इसी विवाद में उन्होंने मेरे और बेटी के साथ मारपीट की। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।