दादों क्षेत्र के गांव रनमोचना निवासी रिंकू यादव (20) की नोएडा में सड़क हादसे में घायल होने के बाद 28 जनवरी को मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने बताया कि रिंकू नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। 27 जनवरी को वह अपने कमरे से स्कूटी से कंपनी जा रहा था, जैसे ही वह परी चौक क्षेत्र में पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 28 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का बुरा हाल है, कुछ सदस्य नोएडा के लिए रवाना हो गए है। रिंकू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।