फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन का विरोध नहीं करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव उसरह रसूलपुर में पिछले 389 दिनों से धरने पर बैठे किसान अब जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान विरोध जताने नहीं पहुंचेंगे। किसानों ने तीन दिन पहले उद्घाटन समारोह में पहुंचकर विरोध जताने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया। उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार सिंह अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे। घरने पर बैठे भाकियू (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान सहित किसान नेताओं से वार्ता की। वार्ता के दौरान एसडीएम ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों में उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर मुख्यमंत्री से किसानों की सीधी बातचीत कराई जाएगी। साथ ही कहा गया कि वार्ता पूरी होने तक एक्सप्रेस-वे पर कार्य नहीं होगा।कि सानों ने प्रशासन को आठ दिन का समय देते हुए एयरपोर्ट कूच का निर्णय फिलहाल टाल दिया है।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी अनुज सरपंच, कुलदीप, भीम सिंह, भाकियू एकता संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत, कुशलपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें