फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तड़के खाद लेने पहुंचे किसान सादाबाद-राया रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समितियों व वितरण केंद्रों पर खाद के लिए रोज हंगामा हो रहा है। बुधवार सुबह भी राया रोड स्थित कृभको के वितरण केंद्र पर खाद के लिए तड़के किसानों की भीड़ जुट गई। केंद्र के सामने सड़क पर सुबह चार बजे से किसानों की लंबी कतार लग गई। किसान खाद के लिए हंगामा करने लगे। उन्होंने कुछ देर के लिए सादाबाद-राया रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष चौधरी, सीओ अमित पाठक और नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता ने टोकन के माध्यम से खाद का वितरण कराया।किसानों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। सचिव अपने चहेतों को ही खाद का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान पूरे दिन वितरण केंद्र पर गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें