फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जीजा ने चाकू से गोदकर साले को मार डाला, हमला कर दोस्त किया घायल

Thu, 07 Aug 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों ने बताया कि विनीत की बड़ी बहन पूनम की शादी मानवेंद्र के सबसे बड़े भाई अनिल के साथ हुई है जबकि खुशबू की शादी मानवेंद्र के साथ हुई है। दोनों परिवारों के यहां खेती-बाड़ी का काम होता है, मृतक विनीत भी खेती करता था।
 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच हजार रुपये के विवाद में गांव नानऊ में मंगलवार की रात एक बजे जीजा ने साले विनीत (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में विनीत का दोस्त सीटू भी फरसे के प्रहार से घायल हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज के गांव नगला कोठी का विनीत कुमार मंगलवार रात गांव के दोस्त शीलेंद्र उर्फ सीटू के साथ बाइक से अपने जीजा मानवेंद्र उर्फ बंटू के घर अकराबाद के गांव नानऊ आया था। घायल शीलेंद्र ने बताया कि विनीत ने अपने जीजा से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। जरूरत पड़ने पर बहन खुशबू ने ही फोन कर रुपये वापस करने के लिए विनीत को अपने घर बुलाया था। विनीत ने रुपये जीजा मानवेंद्र को वापस किए तो दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। जीजा ने चाकू निकाल कर विनीत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सीटू ने मोबाइल से विनीत के परिजनों व अन्य रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल सीटू को सीएचसी में भर्ती करा दिया। विनीत को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू और हमले में प्रयुक्त फरसा मौके से नहीं मिला है। सीटू को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिजनों ने बताया कि विनीत की बड़ी बहन पूनम की शादी मानवेंद्र के सबसे बड़े भाई अनिल के साथ हुई है जबकि खुशबू की शादी मानवेंद्र के साथ हुई है। दोनों परिवारों के यहां खेती-बाड़ी का काम होता है, मृतक विनीत भी खेती करता था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मानवेंद्र इतना उत्तेजित हो गया था कि चाकू के वार से विनीत के पेट की आंतें तक बाहर निकल आई थीं। हत्या करने के बाद मानवेंद्र मौके से भाग निकला। पुलिस ने विनीत के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। शाम को शोकाकुल माहौल में उसका गांव नगला कोठी में अंतिम संस्कार कर दिया। विनीत ने अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो बच्चों कनिष्का (5) और बेटे अनिरुद्ध (3) को बिलखते हुए छोड़ा है।

घटना रात करीब एक बजे की है। शराब के नशे में रुपयों के लेनदेन को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद हुआ। जीजा ने साले के ऊपर चाकू से प्रहार किए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -गर्वित सिंह, सीओ बरला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें