पिसावा में ट्रैक्टर यात्रा निकालते किसान। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के राऊपुर गांव के पास बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में रविवार को किसानों ने एक ट्रैक्टर रेली निकाली। किसान करीब एक माह से इस प्रोजेक्ट के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
ट्रैक्टर रैली पोस्तीका बंबा से धरना स्थल तक निकाली गई, जिसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू ने किया। किसानों की मांग है कि सरकार बायोफ्यूल प्रोजेक्ट को शाहपुर गांव से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाए। उनका कहना है कि जब तक प्रोजेक्ट नहीं हटाया जाता, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को किसानों के धरने का 30वां दिन था। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान न किए जाने के कारण किसानों ने ट्रैक्टर यात्रा निकालकर अपना रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति तैयार कर धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, सूखा काका, उदयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय कुमार, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, दुष्यंत चौधरी, विजयवीर आदि मौजूद रहे।