फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो घंटे आपूर्ति मिलने पर किसानों ने बिजली घर घेरा, हंगामा किया

Wed, 14 May 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बिजली संकट के विरोध में गंगीरी बिजलीघर पर पहुंचे किसान।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव नगला नेकराम , कदमपुर, टीकरी, भोगीपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों ने मंगलवार को गंगीरी बिजली घर का घेराव किया। सात घंटे की आपूर्ति मिलने के आश्वासन के बाद लोग अपने-अपने गांवों के लिए लौटे।
विज्ञापन




गंगीरी बिजली घर पहुंचे प्रधान पति श्यौदान सिंह, एदल सिंह, राजवीर सिंह, खचेर सिंह, गुलाब सिंह, वीरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र सिंह ने बताया कि मक्का की फसल में सिंचाई की जरूरत है। दिन में सात घंटे की जगह महज दो घंटे की आपूर्ति ही नलकूपों के लिए मिल पा रही है।




इससे मक्का की फसल सूख रही है। किसानों के हंगामा करने पर बिजली घर के कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि दिन में नियमित रूप से सात घंटे की बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन



यदि कहीं पर लाइन में फॉल्ट आ जाता है तो उसे ठीक करने में समय लगेगा। इस पर बिजली की आपूर्ति कम हो सकती है। इस आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद किसान अपने-अपने गांवों के लिए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें