फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मक्का-बाजरा की तौल न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर मक्का और बाजरा की तौल न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को हंगामा और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पंजीकरण के बाद तौल के लिए तारीख दी गई लेकिन बाजरा नहीं तौला गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने खरीद का लक्ष्य पूरा होने की बात कही, लेकिन किसान मक्का-बाजरा से भरे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। एक सप्ताह से क्रय केंद्र के बाहर ही तौल का इंतजार कर रहे हैं और सोमवार को प्रदर्शन किया। किसान चंद्रशेखर, सुनील कुमार, यतेंद्र कुमार, संतोष लोधी, मनोज कुमार, अंशुल शर्मा, सियांद्री शर्मा, भावना शर्मा ने बताया कि मक्का और बाजरा की तौल में शुरू से अनियमितता रही है।
एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने भी पिछले दिनों क्रय केंद्र पहुंचकर कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई थी। इस पर कुछ दिन व्यवस्था सही रही, फिर पुराने ढर्रे पर तौल होने लगी। किसानों का आरोप है कि किसानों से कम आढ़तियों से अधिक खरीद की गई है। एसएमआई सुमित सिंह ने बताया कि खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया है। उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। लक्ष्य बढ़ने के बाद और तौल संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें