फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू की बैठक में गिनाईं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
बीडीओ को ज्ञापन देते भाकियू के कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक बृहस्पतिवार को चंडौस ब्लॉक परिसर में हुई। बैठक में किसानों ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान सहित अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बैठक के बाद संगठन की ओर से सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम गभाना के नाम बीडीओ विजय तिवारी को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने, क्रय केंद्रों को शीघ्र चालू कराने की मांग की गई। इसके अलावा पिसावा स्थित बायोफ्यूल कंपनी को हटाने, कस्बे की नई बस्ती स्थित पोखर का सुंदरीकरण कराने तथा नई बस्ती के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की भी मांग उठाई गई। जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान गुलजार बापू, कृपाल सिंह, मुस्तकीम पठान, रामपाल सिंह, देवीचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें