मथुरा बाईपास स्थित मकदूम नगर मैदान में बृहस्पतिवार को अखाड़ा तुरैहा शाह की ओर से दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 70 कुश्तियां हुईं। मुख्य मुकाबलों में 31 हजार रुपये की कुश्ती दानिश पहलवान नोएडा और अरविंद पहलवान हाथरस के बीच बराबरी पर छूटी। 11 हजार रुपये की कुश्ती मोईन पहलवान और कालिया रमन पहलवान के बीच भी बराबरी पर रही।
11 हजार रुपये की कुश्ती में संभल के अर्जुन पहलवान ने नोएडा के शावेज पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। 5100 रुपये की कुश्ती में अलीगढ़ के भूटिया पहलवान ने दिल्ली के दासों पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा फरमान अलीगढ़ ने रोहित पलवल को 2100 रुपये की कुश्ती में हराया। 2100 रुपये के दूसरे मुकाबले में अलीगढ़ के सोहिल ने दानिश हाथरस को पराजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान, रामेश्वर पहलवान और एसआई नितिन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर संयोजक खलीफा बिलाल पहलवान, शकील प्रधान, प्रिंस पहलवान, हाजी मुकीम पहलवान और गंगे खलीफा पहलवान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
कुश्ती दंगल में प्रतिद्वंद्वी को पटकता पहलवान। संवाद